Corona Update: 24 घंटों मे रिकॉर्ड 4,12,262 केस, RLD चीफ चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन

 


देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 4,12,262 के सामने आए हैं। इस दौरान 3980 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 3,29,113 मरीज अस्पातल से डिस्चार्ज भी हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल के अनुसार, अब देश में कोरोने के कुल मरीजों की संख्या 2,10,77,410 पहुंच गई है। इनमें से 1,72,80,844 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 23,01,68 पहुंच गई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 35,66,398 है। इस बीच, देश में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच खबर है कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) मुखिया चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। चौधरी अजित सिंह को कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उन्होंने सुबह छह बजे अंतिम सांस ली। चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सुपुत्र थे और केंद्रीय मंत्री रहे थे। वहीं राजस्थान से खबर है कि यहां के जोधपुर जेल में कैद आसाराम (Asaram Bapu) को भी कोरोना हो गया है। हालत बिगड़ने के बाद आसाराम को जोधपुर के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। Asaram Bapu रेप का दोषी पाया गया है और यहां सजा काट रहा है। बता दें कि बुधवार शाम आसाराम की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्टों के मुताबिक आसाराम ने बेचैनी होने की शिकायत की थी। Asaram Bapu के अलावा यहां के 12 अन्य कैदी भी संक्रमित पाए गए हैं।


3 लाख एक्टिव केस वाला पहला शहर बना बेंगलुरू


कोरोना महामारी की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है, खासकर महानगरों में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। बेंगलुरु शहर में उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो गई है। अभी तक किसी महानगर में इतने ज्यादा सक्रिय मामले नहीं हुए थे। बेंगलुरु के बाद पुणे में सबसे ज्यादा एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। अगर राज्यों की बात करें तो 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र में छह लाख और कर्नाटक में चार लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।


वैसे तो कोरोना महामारी से बड़े शहरों से लेकर छोटे शहर और कस्बे तक प्रभावित हैं। अब तो गांवों में भी तेजी से कोरोना वायरस फैलने लगा है, लेकिन देश के महानगर में बुरी तरह से इस महामारी की चपेट में हैं। बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 3,13,314 और पुणे में 1,14,254 सक्रिय मामले हैं। एक समय बेंगलुरु में संक्रमण की दर 50 फीसद से ज्यादा हो गई थी यानी जांच में हर दूसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा था, लेकिन फिलहाल यह आंकड़ा 35 फीसद के करीब आ गया है। अभी गोवा में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 48 फीसद है। बेंगलुरु और पुणे के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे ज्यादा 91,859 है। जबकि, अहमदाबाद में 67,649, मुंबई में 56,153, जयपुर में 45,642, चेन्नई में 32,920 और कोलकाता में 26,402 सक्रिय मामले हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान और बिहार समेत 12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इनमें से चार राज्यों- महाराष्ट्र में 6.41 लाख, कर्नाटक में 4.87 लाख, केरल में 3.75 लाख और उत्तर प्रदेश में 2.62 लाख सक्रिय मामले हैं। अगर पूरे देश की बात करें तो इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 35,62,746 हो गई है।

Post a Comment

0 Comments